#नेट / #जे_आर_एफ_हिन्दी_परीक्षा_जून_2019 ( #हल_सहित_पेपर ) #bright_future 1. ’बालि को सपूत कपिकुल पुरहूत, रघुवीर जू को दूत भरि रूप विकराल को।’ उपर्युक्त काव्य-पंक्तियाँ किस रचनाकार की हैं ? (अ) केशवदास (ब) तुलसीदास (स) सेनापति√ (द) मतिराम 2. लाला श्रीनिवासदास ने निम्नलिखित में से किन-किन विधाओं में लिखा है ? (क) नाटक (ख) उपन्यास (ग) कविता (घ) आलोचना निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए: (अ) (क) और (ख)√ (ब) (क), (ख) और (ग) (स) (ख), (ग) और (घ) (द) (क) और (ख) 3. ’जैसे पुराना चावल ही बङे आदमियों के खाने योग्य समझा जाता है वैसे ही अपने समय से कुछ पुरानी पङी हुई परम्परा के गौरव से युक्त भाषा ही पुस्तक रचने वालों के व्यवहार योग्य समझी जाती थी।’’ रामचन्द्र शुक्ल का उपर्युक्त कथन ’हिन्दी साहित्य का इतिहास’ के आदिकाल के किस प्रकरण में है ? (अ) प्रकरण 1 (ब) प्रकरण 2 (स) प्रकरण 3 (द) प्रकरण 4√ 4. सुजान की उपेक्षा से विराग उत्पन्न होने के बाद रीतिकालीन कवि घनानन्द वृंदावन जाकर किस सम्प्रदाय के वैष्णव हो गए थे ? (अ) वल्लभ संप्रदाय के (ब) निंबार्क संप्रदाय ...
Comments
Post a Comment